womens day 2022 in hindi

नारीछबी ब्लॉग आप सभी महिलाओं को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देता है एक नारी पूर्ण चक्र है उसमे रचना, पालन और परिवर्तन करने के शक्ति है। आपके इस स्पेशल दिन (Women’s Day 2022) पर Naarichhabi पेश करता है एक नारी पर आधारित सुन्दर सी कविता –

(नारी )

वो शांत है, पर कमजोर नहीं है,
दुनिया में उससा कोई और नहीं है,

वो छुपाती है, पर लाचार नहीं है,
दुनिया में उससा कोई दिलदार नहीं है,

सारे रिश्ते उसी से है, सारी शान उसीसे है,
त्याग, मर्यादा, प्रेम, समर्पण का पर्याय उसी से है,

रिश्ता चाहे जो भी हो, पुरे दिलसे निभाती है,
अपनी बात दिल में छुपाकर, अपनों के लिए मुस्कुराती है,

वैसे तो छोटी छोटी बातों पे उसकी आँखे छलक जाती है,
पर जब अपनी क्षमता जाने, कलिका माँ बन जाती है,

कभी वो है बाबुल का आँगन, तो कभी भाई की जान है,
कभी वो है प्यारी सी भाभी, तो कभी पति की शान है,

हर रूप में अपने वो, पूरी समर्पित हो जाती है,
दुनिया चाहे अबला कहे, पर नारी ही संसार बनती है।

कवयित्री (सुरभि)

आइये जानते है नारी के जीवन के विशेष पहलुओं को –

.

.

यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवताः

यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते, सर्वास्तस्याफलाः क्रियाः

women's day
www.naarichhabi.com

जिस जगह एक स्त्री का सम्मान किया जाता है वंहा स्वतः ही देवता अपना आशीर्वाद प्रदान करने लगते है, वहीँ जहाँ नारी का सम्मान न हो वहां पर हर शुभ कर्म भी विफल होने लगता है।

संस्कृत में यह श्लोक ऐसे ही नहीं कहा गया है इसके पीछे सच में कुछ कारण है क्योकिं नारी न केवल जननी है इसके साथ ही गृह लक्ष्मी भी है किसी घर को स्वर्ग बनाना है या नरक यह केवल स्त्री के हाथों में ही है। नारी की इस संसार में बड़ी अहम् भूमिका है इसलिए नहीं की उसे बच्चो को जन्म देना व पालन करना करना होता है बल्कि पुरे पुरुष वर्ग, समाज, देश और इस दुनिया का स्त्री ही सींचन कर रही है क्योकि इस दुनिया के लिए आवश्यक वस्तुयों को स्त्री संज्ञा दी गई है प्रकृति, नदियाँ, धरती इन्हें माता के सामान दर्जा दिया गया है। Women’s Day 2022

नारी का होना ही जीवन का होना दिखाई देता है,

बिना इनके कहा जीवन का खिलौना दिखाई देता है !!  

जहाँ भी जीवन दुनिया में दिखाई देता  है,

नारी के आसपास होने  का, संकेत दिखाई देता है !!

!!राजेंद्र हिन्दुस्तानी!!

नारी का अस्तित्व व महत्त्व (Women’s Day 2022)

नारी के बगैर घर का कहाँ अस्तित्व दिखाई देता है,

घर इन्ही से सुन्दर स्वर्ग का मंदिर दिखाई देता है !!

नारी के बिना इस दुनिया का अस्तित्व ही नही है वह न केवल घर को चलाती परन्तु उसका पालन और पोषण भी करती है उसकी महत्वपूर्ण भूमिका जीवन के हर क्षेत्र में दिखाई देती है यहीं नहीं हिन्दू ग्रंथों तक में एक नारी के महत्त्व का बखान किया गया है। कई साहित्य प्रेमी भी अपनी रचनाओं के द्वारा एक स्त्री के महानता का हमेशा से वर्णन करते आये है उनकी इन कोशिशों के द्वारा सामान्य जन को यह सन्देश दिया जाता है की समाज में नारियों का अपमान या उनका दर्जा कम करना दिनों दिन समाज को पतन की तरफ लेता जा रहा है।

* एक मां के रूप में सम्मान

आँचल में दूध ममता का समंदर दिखाई देता है, 

वीरान समंदर भी नदियों के बिना सुनसान दिखाई देता है!!

माता रूप में स्त्री इस धरती पर सबसे पवित्र रूप में है उसके ममता के बल पर ही इस दुनिया में प्रेम की परिभाषा समझ आती है। माता का अर्थ है जननी। जो की जन्म देती है एक मां संतान को नौ महीने अपने कोख में रखकर पालन करती है बिना देखे वह अपने बच्चे से स्नेह रखने लगती है इसे ही सही मायने प्रेम कहा जाता है जिसमे रूप, रंग और खुद के प्रति कोई स्वार्थ न निहित हो। यहाँ तक की ईश्वर को भी इस दुनिया में आने के लिए एक मां का सहारा लेना पड़ता है इसलिए एक नारी मां के रूप में ईश्वर से भी ज्यादा महान होती है।

* पत्नी के रूप में जीवन संगिनी का सम्मान

एक पिता अपनी बेटी के विवाह के बाद उसे इस विश्वास पर विदा करता है की जिस घर में उनकी बेटी जाने वाली है वंहा उसे भरपूर स्नेह, प्यार और सम्मान दिया जाएगा। एक जीवन संगिनी के रूप में एक पति का फर्ज है वह भी उस नारी के प्रति सम्मान की भावना रखे जो आपके कुटुंब को अपनाने आई है। अपने जीवन के हर सुख दुःख को आपके साथ और आपके हर सुख दुःख को अपने साथ बाँटने आई है। आपके बच्चों को पालन करने वाले मां के रूप में और आपके दुखों में आपके साथ खड़े रहने वाले हम सफ़र के रूप में पुरुष वर्ग का कर्तव्य है की वह उसे सम्मान दे।

* बेटी के रूप में सम्मान

बदलते समाज ने कई हद तक इस सोच को तो बदला है की बेटों के साथ बेटियों का होना भी जरुरी है पर उनके प्रति आज भी प्रेम, चाहत और सम्मान बेटों की तुलना कम ही होता है। हम सभी ने बेटी बचाओं और बेटी पढाओं नारे को तो सुना ही है जिसमे बेटियों को बचाने की और उन्हें शिक्षित करने की बात कही जाती है क्योकि यदि एक बेटी शिक्षित होती है तो दो घर संवरते है इसलिए भारत के हर नागरिक का यह प्रथम कर्तव्य है की वह बेटी बचाने, पढ़ाने व समाज में उनका स्तर सुधारने के सभी जरुरी नियमों का पालन करे। माता पिता को भी अपने लडको के समान उन्हें प्रेम व सम्मान देना चाहिए साथ उन्हें भी सभी कार्यक्षेत्रों में बराबरी के अवसर भी प्रदान किये जाना चाहिए।

* बहन के रूप में हो सम्मान

भाई बहन का रिश्ता प्यार और आदर से जुड़ा होता है इस रिश्ते का स्नेह ही कुछ ऐसा होता है पास हो तो लड़ाई और दूर हो तो फ़िक्र। परन्तु यहीं सोच पुरुषों के लिए दूसरी लड़कियों के प्रति नही होती है। आज के समय हर गली या चौराहा लड़कियों को परेशान करने वाले कुछ कुबुद्धि सोच का पुरुष वर्ग मिल ही जाएगा जो राह चलते उन्हें कुछ अपशब्द कहने लगते है उनका अपमान करने लगते है ऐसी कृत्य करने वालो को कानून द्वारा सजा और सरकार द्वारा लड़कियों को खुद के रक्षा के लिए आत्मरक्षा के उपाय सिखाये जाने की योजनायें बनायीं जानी चाहिए जिससे डर से ही सही पर पुरुष वर्ग उन्हें बहन के रूप में सम्मान दे।

आइये जाने महिला दिवस का इतिहास (Women’s Day 2022)

women's day 2022
www.naarichhabi.com

किलकारिया गूंजती बागवां दिखाई देता है,

नारी से ही गुलशन आबाद खुशनुमा दिखाई देता है!!

हर समाज में महिलाओं का हिस्सा सबसे अहम होता है किसी भी समाज की तरक्की उस समाज की महिलाओं के स्तिथि को देखकर नापी जाती है। वैसे अब भारत हो अन्य देश हो वहां की महिलाएं केवल घर के चार दीवारों में रह कर कैद रहने वालो में से नहीं रही है। हर क्षेत्र में स्त्रियाँ आगे बढकर हिस्सा ले रही और सफलता के नए आयाम हासिल कर रही है फिर चाहे वह खेल जगत हो या मनोरंजन की दुनिया, राजनीती हो या दुश्मनों से लड़ने के लिए सेना में भर्ती हो। अब महिलाएं हर जगह अपना नाम कमा रही है न सिर्फ वह इन क्षेत्रों में शामिल है बल्कि कई पदों पर कार्यरत भी है। Women’s Day 2022

महिला दिवस (Women’s Day 2022) का उद्देश ही यही होता है की समाज व देश की महिलाओं को सभी क्षेत्रो में भागीदारी के लिए प्रोत्साहीत किया जाए। अपने अधिकारों से अनजान रहने वाली महिलाओं के लिए व उनके जीवन में सुधार के लिए ही अंतराष्ट्रीय महिला दिवस को मनाया जाता है जिससे की महिलाएं भी अपने अधिकारों को जान पाए साथ ही महिला वर्ग को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सके है। हर वर्ष 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस देश विदेश में मनाया जाता है इस दिन कई महिला विशेष कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है पर क्या आप जानते है क्यों ही 8 मार्च को ही अंतराष्ट्रीय महिला दिवस (Women’s Day 2022) मनाया जाता है आईये निचे जानते है की इसकी शुरुआत कैसे हुई और इसका उद्देश क्या था व महिला दिवस घोषित करने के लिए 8 मार्च ही क्यों चुना गया।

* कब हुई इसकी शुरुआत

1908 में अमेरिका में वंहा की कई महिला कर्मचारियों द्वारा मिलकर एक मजदुर आन्दोलन किया गया जिसमे 15 हजार से ज्यादा महिलाओं ने मिलकर अपने हक़ के लिए न्यूयार्क की सड़कों पर आवाज उठाई थी। इस आन्दोलन के द्वारा उनकी मांग थी की उनकी तनख्वाह बढ़ाई जाये और उन के काम के घंटो में कटौती की जाए साथ ही उन्हें भी मतदान का अधिकार दिया जाये। इस तरह के बड़ी संख्या में महिलाओं को बुलंद आन्दोलन करते हुए देख एक वर्ष के बाद 1909 में अमेरिका के एक समाजवादी पार्टी द्वारा महिला दिवस मनाने की घोषणा की गई। Women’s Day 2022

* 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है क्यों

अमेरिका में 8 मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा अपने अधिकारों के बड़ा आन्दोलन किया गया था। इसके बाद अमेरिका के एक समाजवादी पार्टी द्वारा महिला दिवस मनाने की घोषणा की गई पर वहीँ दूसरी ओर 1917 में जब पहला विश्वयुद्ध हुआ था तो रूस की महिलाओं द्वारा भोजन और शांति के लिए हड़ताल की गई और युद्ध के प्रति अपने विचार और अभी कुछ मांगे भी रखी जिसके बाद वहां के सम्राट निकोलस द्वारा पद त्याग दिया गया और महिलाओं को भी वोट देने का अधिकार दिया गया। महिलाओं के मिलते इन अधिकारों को देखते हुए यूरोप की भी महिलाओं द्वारा 8 मार्च को शान्ति का समर्थन करने हुए मोर्चें निकाले गए इस कारण से इस दिन को महिला दिवस नाम दिया गया। 1975 में सयुंक्त राष्ट्र द्वारा इस दिन को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया गया। Women’s Day 2022

* अंतराष्ट्रीय महिला दिवस उद्देश

समय बदल भले ही गया है जहाँ देश और समाज में जागरूकता आई है पर महिलाओं के अधिकारों और उनके प्रति सम्मान की जंग अभी भी चल रही है। आज भी कई ऐसे मामले है जहाँ कहीं न कहीं महिलाओं के अधिकारों का हनन किया जाता है उनके साथ समान सम्मान का व्यव्हार नहीं किया जाता इसलिए महिलाओं के प्रति समान अधिकारों के लिए व उचित सम्मान के उद्देश से अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।

आइये जानते है ऐसे ही कुछ महिलाओं की संघर्षपूर्ण जीवन गाथा

womens day  2022
www.naarichhabi.com
* Successful Women Motivational Story | सुची मुखर्जी- हर औरत के लिए एक प्रेरणा

अपने करियर को संवारने और नई ऊँचाइयों को पानी वाली सुची मुखर्जी हर महिला की लिए प्रेरणा है । सुची दो बच्चो की माँ है फिर भी उन्होंने आज यह मुकाम हासिल किया है । ऑनलाइन फैशन स्टोर, लाइमरोड की संस्थापक और सीईओ सुची मुखर्जी एक अच्छी माँ, एक बेहतरीन पत्नी और एक सक्सेस फुल बिज़नस वुमन भी है उनकी कंपनी भारत की पहली फीमेल फैशन प्लेटफार्म उपलब्ध करने वाली कंपनी है।  

कैसे हुई लाइमरोड की शुरुआत Suchi Mukharji Motivational Story पर क्लिक करे

* Female Entrepreneurs Success Stories | कमानी ट्यूब्स कंपनी Chair Person कल्पना सरोज

कमानी ट्यूब्स कंपनी की Chair Person कल्पना सरोज की जीवन की कहानी उन सभी महिलाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है जो की यह सोच लेती है की उनसे कोई काम नहीं हो पाएगा और हालात उनके साथ नहीं है। कल्पना को बचपन से ही कई मुश्किल परिस्थियों का सामना करना पड़ा है तब ही जाकर आज वे इस मुकाम पर है।

कैसे हुई कमानी ट्यूब्स कंपनी की शुरुआत Kalpana Saroj Life Story पर क्लिक करे

* Success Story | एक पैर पर मैराथन दौड़, बनी देश की पहली महिला ब्लेड रनर !

देश की पहली महिला ब्लेड रनर किरण कनौजिया जो हादसे में अपना एक पैर गवाने के बाद भी जिन्होंने अनेक रिकॉर्ड अपने नाम किये है और कई मेडल जीते है(Success Story)।    

कैसे बनी देश की पहली महिला ब्लेड रनर Kiran Kanaujiya Struggle Story पर क्लिक करे

फ़ोर्ब्स 2021 शामिल भारतीय महिलाओं की जीवन कहानी (Women’s Day 2022)

* Woman Success Story | बायोकॉन की फाउंडर किरण मजुमदार शॉ की कहानी

दुनिया में कई ऐसी महिलाओं ने अपने दम पर अपना एक मुकाम हासिल किया है और जिसके कारण उनका नाम सबके के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बन गया है। आज ऐसी ही एक हस्ती के बारे में जानेगे जिसने अपने जीवन के कई संघर्षों से लड़ कर एक मिसाल खड़ी की है।

कैसे हुई बायोकॉन की शुरुआत Kiran Majumdar Success Story पर क्लिक करे

* Inspirational Woman Story | महिला आयोग सदस्य से (निर्मला सीतारमण) केन्द्रीय वित्त मंत्री तक का सफ़र

निर्मला सीतारमण जी भारत देश की पहली पूर्णकालिक Finance Minister है इस वर्ष उन्हें फ़ोर्ब्स में 37 वां स्थान प्राप्त हुआ है पिछले वर्ष उन्हें 41 वां स्थान प्राप्त हुआ था। राजनीती में कदम रखने से पहले वह UK की एक कृषि इंजीनियरिंग एसोसिएशन और BBC World service से जुडी हुई थी साथ ही वह राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्य के रूप में भी काम कर चुकी है फ़ोर्ब्स 2021 में दुनिया के सबसे शक्तिशाली महिलाओं में वह ही एकमात्र भारतीय महिला रही है।

कैसे बनी भारत के पहली पूर्णकालिक वित्त मंत्री Nirmala Sitaraman Biography पर क्लिक करे

* Woman Success story | HCL की सीईओ रौशनी नाडर की कहानी

रौशनी नाडर मल्होत्रा एचसीएल इंटरप्राइजेज की CEO है वह HCL के संस्थापक (1976) शिव नाडर के बेटी है। वर्ष 2020 की फ़ोर्ब्स की दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में उनका स्थान 55 वां था। वहीँ वर्ष 2021 में 52 वां स्थान प्राप्त हुआ है HCL के सीईओ का पद ग्रहण करने के बाद कारपोरेशन के हर महत्वपूर्ण निर्णयों का वे ही लेती है। इसके अतिरिक्त वे शिव नाडर फाउंडेशन की ट्रस्टी भी है जिसका उद्देश पढाई के प्रति जागरूकता और ध्यान केन्द्रित करना है उनके द्वारा कई स्कूल और कॉलेज की स्थापना भी की गई है।

कैसे बनी एचसीएल इंटरप्राइजेज की CEO Roshni Nadar Life Story पर क्लिक करे

* Woman Achivement Story | Nykaa की सीईओ फाल्गुनी नायर

फाल्गुनी नायर एक भारतीय महिला उद्यमी है जो की Nykaa की फाउंडर भी है। Nykaa 1350 से भी अधिक ब्यूटी और वेलनेस प्रोडक्ट का बेचने वाली भारतीय कंपनी है जिसके कई आउटलेट भारत देश के कई शहरों में उपलब्ध है। Nykaa 2021 के नवम्बर में साल के सबसे बड़ी ओपनिंग के कारण एक सार्वजनिक कंपनी बनने के साथ ही फाल्गुनी देश की सबसे अमीर स्व-निर्मित भारतीय महिला उद्यमी बन गई है।

कैसे हुई Nykaa ब्रांड की शुरुआत Falguni Nayar Success Story पर क्लिक करे

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के इस विशेष आर्टिकल में आपने देखा भारत की उन महिलाओं के कहानी जिन्होंने अपने दम पर अपनी एक नई पहचान बनाई और खुद के जीवन संघर्षो के लड़ाई खुद लड़कर जीत भी हासिल की। अब आगे के पोस्ट में जानते है उन तरीकों के बारे में जिससे आप अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के इस दिन को सेलिब्रेट कर सकते है। जानते है कुछ नए और मजेदार तरीके जिनसे आप इस दिन को एन्जॉय कर सकते है और यादगार भी बना सकते है।

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस (Women’s Day 2022) सेलिब्रेशन आइडियाज

women's day 2022
www.naarichhabi.com

क्या आप भी अपने ऑफिस/ सोसाइटी या फिर अपने गर्ल्स गैंग के साथ इस दिन को एन्जॉय करना चाहते है पर आपको कोई ऐसा आईडिया नहीं मिल रहा है जिससे आप इस दिन को और ज्यादा स्पेशल बना पाए तो आप बिल्कुल सही जगह पर है। आपको हम ऐसे 7 Unique ideas बताने वाले जिसमे आप अपने मन के अनुसार सिलेक्शन लेकर इस दिन को Memorable बना सकते है। चलिए जानते है इस दिन (Women’s Day 2022) के लिए महिलाएं क्या नया कर सकती है जिससे की यह दिन उनको हमेशा याद रहे।

* Wear Purple –

यह सबसे पहला आईडिया है जिसमे आप एक get together कर सकते है और उन सभी गर्ल्स/लेडीज को आप एक स्पेशल ड्रेस कलर कोड के साथ invite करे। वैसे पर्पल कलर को women’s day के थीम कलर में गिना जाता है क्योकि purple कलर न्याय और गरिमा का प्रतिक है। इस तरह एक ही कलर थीम के कपड़े पहन कर अपने ग्रुप के साथ Selfie क्लिक करे और इन्हें सोशल मीडिया पर इस स्पेशल दिन पर अपनी यूनिटी का परिचय देते हुए एक अच्छे से कैप्शन के साथ इसे शेयर करे।

* Host a Movie Screening

यह भी एक बेहतरीन आईडिया है जिसमे आप अपने महिला ग्रुप या अपनी गर्ल्स गैंग मिलकर एक मूवी को एन्जॉय कर सकती है। आप सभी जानती है की मूवीज हमारे पर क्या असर डालती है इसलिए इस दिन को आप एक मूवी स्क्रीनिंग होस्ट कर सकती है जिसमे महिलाओं पर आधारित विशेष मूवीज को एन्जॉय कर सकती है ।बहुत ही ऐसे बेहतरीन मूवीज है जो विशेषतौर से महिलाओं से सम्बंधित विषयों व महिला सशक्तिकरण जैसे टॉपिक पर ही बनी है जिन्हें आप आज के दिन एन्जॉय कर सकती है जैसे नीरजा, मेरिकोम, इंलिश-विग्लिश, चक दे इंडिया, Queen, Ironlady, Little Woman etc. लेकिन इसके अलावा भी आप अन्य मूवीज का सिलेक्शन ले सकते है साथ ही आप woman based documentaries को देख कर ही मजा उठा सकते है और हाँ अपने साथ पॉपकॉर्न लेना न भूले hahaha !

* History Lunch & Learn

बहुत ही महिलाएं womens day को सेलिब्रेट तो करती है पर उन्हें यह नहीं पता होता है इस दिन को है womens day क्यों मनाया जाता है तो इसलिए आप अपनी गर्ल गैंग के साथ एक किटी पार्टी या एक लंच सेशन को ऑर्गनाइज कर सकती जिसमे आप अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है और इसका क्या महत्त्व है इसके इतिहास के बारे में उन्हें बता सकती है।

* Arrange for a coffee Morning

इस आईडिया में आप अपने ऑफिस, घर या किसी कैफ़े रेस्टोरेंट में एक coffee पार्टी ऑर्गनाइज करे और सभी लेडीज से coffee enjoy करते हुए किसी एक महिला के बारे में या फिर किसी फेमस महिला जो उनके लिए प्रेरणादायी रही हो उनके सम्बन्ध में अपने अनुभव या फिर जो उन्हें सिखने के लिए लिए मिला हो उसके बारे में कुछ कहने के लिए कहे साथ ही ग्रुप coffee पार्टी को एन्जॉय जरुर करे।

* Hold a Talent Show

हर व्यक्ति के अन्दर कोई न कोई हुनर होता है जो उसे दुसरो से अलग खड़ा करता है। महिलाएं वैसे भी कई काम एक साथ सँभालने के अलावा टैलेंटेड भी होती है तो क्यों न इन दिन को स्पेशल ओर मजेदार बनाने के लिए एक टैलेंट शो ऑर्गनाइज किया जाए। सभी लेडीज में कुछ न कुछ new टैलेंट होता ही है कोई खाना बनाने, गाना गाने में, डांस में, पेंटिंग बनाने में, स्टैंड अप कॉमेडी में तो यह दिन इन सभी छुपे हुए टैलेंट को बाहर लाने के लिए बढ़िया है तो अपने ग्रुप को इन दिन एक साथ इकठ्ठा करके उन्हें अपने अन्दर के टैलेंट को सबको दिखाने का और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए अच्छा अवसर है।

* Group Outing

इस खास दिन को और ज्यादा खास बनाने के लिए आप एक ग्रुप आउटिंग भी कर सकते है जिसमे आप कोई adventure park, थीम पार्क या फिर किसी रिसोर्ट में इस दिन को मनाने के लिए जा सकती है। बस इसके लिए आपको अच्छे से प्लानिंग करनी होगी साथ ही आप कुछ ऐसी एक्टिविटीज की भी प्लानिंग कर सकती है।

www.naarichhabi.com

हे डियर यंग लेडिज Women’s Day 2022 के इस आर्टिकल में आपको हमने एक नारी के महत्त्व से लेकर कुछ बेहतरीन महिलाओं की जीवन की कहानी बताई साथ कुछ ऐसे ideas भी बताये जिससे आप इस दिन को मजे से एन्जॉय कर सकती है। उम्मीद करते है आपको हमारी यह कोशिश पसंद आई होगी तो प्लीज इन्हें अपनी दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले और इसके साथ ही नारीछबी के इस पेज को (जो की विशेष तौर पर महिलाओं के लिए बनाया गया है) सब्सक्राइब जरुर करे।