How to Care Non-stick Pan

इन बर्तनों पर एक खास तरह की कोटिंग होती है, जब तक यह कोटिंग ठीक है आपको इससे कोई नुकसान नहीं लेकिन यदि इनकी कोटिंग निकलने लगे और आप तब भी इसमें non stick cooking कर रही है तो यह सेहत को ख़राब करेंगे जानिए क्या करे (How to Care Non-stick Pan) की इनकी कोटिंग हमेशा नई जैसे बनी रहे


हैलों लेडिज, आज हम आपके लिए लाये है एक ऐसा आर्टिकल जो की आपके किचन के लिए तो है ही साथ ही आपके स्वास्थ्य दोनों को लिए है क्योंकि आज हम बात करने वाले है नॉन-स्टिक बर्तनों को पहली बार खरीदने से लेकर उसे कैसे आसानी से साफ़ करना चाहिए व उन्हें कैसे स्टोर करना चाहिए जिससे की इतने महेंगे बर्तनों पर खर्च किया गया आपका पैसा वसूल हो सके। (Take Care Non-stick Pan)

देखिये अब जमाना बदल रहा है। पहले लोग मिटटी की बर्तनों में खाना बनाते थे, उसके बाद लोगों ने पीतल, लोहे और स्टील के बर्तनों में खाना बनाया लेकिन अब जमाना नॉन स्टिक बर्तनों का है। इसकी मांग और चलन दोनों ही बहुत ज्यादा है। लोग इसे इसलिए भी पसंद करते है क्योकिं इसमें खाना बर्तन की सतह में चिपकने का झंझट नहीं होता है जिसके कारण इसपर खाना बनाना बोरिंग नहीं लगता है और न ही ज्यादा तेल की जरुरत पड़ती है। इस लिहाज से यह सेहत के लिए भी ठीक है और यह दिखते भी सुन्दर है। इस तरह से यह Kitchen Decor Ideas list का एक हिस्सा भी है।

Also Read – Cooking Tips | खाना पकाते समय ध्यान रखे ये बाते खुशबु, स्वाद व रंग रहेगा बरक़रार

लेकिन हर चीज के फायदे और नुकसान दोनों होते है यदि आप नॉन स्टिक बर्तनों पर खाना बना रही है तो आपको पता होना चाहिए की इन बर्तनों पर एक खास तरह की कोटिंग होती है जब तक यह कोटिंग ठीक है आपको इससे कोई नुकसान नहीं लेकिन यदि इनकी कोटिंग निकलने लगे और आप तब भी इसमें non stick cooking कर रही है तो यह सेहत को ख़राब करेंगे।

अब सवाल आता है की इस कोटिंग को लम्बे समय तक बरकरार कैसे रखे? (How to Care Non-stick Pan) चलिए जानते है –

How to care non-stick pan (नॉन स्टिक बर्तनों का रखरखाव):-

देखिये आप यदि इतने महेंगे बर्तनों पर उपयोग कर कर रही है तो आपको इसके सही तरीके से इस्तेमाल करने और इन्हें सँभालने के तरीकों को (Tips For Better Care Of Non-Stick Cookware) भी जानना चाहिए। वर्ना बर्तन ज्यादा दिन तक नहीं चल सकेंगे और आप ऐसे ही बार-बार पैसा खर्च करते रह जाएँगी।

* Follow this tips to care non-stick pan

1. How to use non stick pan first time (पहली बार कैसे उपयोग करे)

जब भी आप नॉन स्टिक बर्तन खरीद के लाये और इसे पहली बार उपयोग करे तो सबसे पहले इन बर्तनों की सीजनिंग करे। यदि आप नहीं करेंगे तो नॉन स्टिक बर्तन थोड़ी समय में अपनी गुणवत्ता को खो देगा। आपको इस पर खाना बनाने में कठिनाई आएगी। खाना चिपकेगा और तेल का ज्यादा इस्तेमाल करना पड़ेगा।

» How to season a pan with oil (सीजनिंग जरुर करे)

यह एक तरह की moisture technique है जिसमे की dry non-stick बर्तनों पर ऑइल की पतली सी कोटिंग की जाती है तो जब भी आप नॉन स्टिक बर्तन का उपयोग करे तब उसे –

  • सबसे पहले गर्म पानी से और साबुन से धोएं।
  • उसके बाद साफ कपड़े से पोंछ लें।
  • उसके बाद उस बर्तन में एक चम्मच मूंगफली तेल या भी कैनोला तेल अच्छे से लगा दे।
  • उस बर्तन को 1 मिनिट तक के लिए धीमी आंच पर गरम करे।
  • उसके बाद ठंडा होने दे फिर टिशु पेपर से पोंछ लें।
  • अब आपका बर्तन कुकिंग के लिए बिल्कुल तैयार है।
  • आप चाहे तो हर बार बर्तन को धोने के बाद उपयोग में लाने से पहले इस प्रोसेस को अपना सकते है।
  • इससे बर्तन की उम्र बढ़ जाएगी।

2. How to cook with non stick pans (नॉन स्टिक पैन में खाना कैसे बनाये)

इसपर खाना बनाना बहुत ही आसान काम है तो जब भी non-stick cookware का इस्तेमाल करे तो 2 बातों को जरुर ध्यान रखे की –

  • खाना बनाने के लिए लकड़ी के या फिर सिलीकॉन के चमचे का ही उपयोग करे।
  • जब भी इसका इस्तेमाल कर रहे हो तो सबसे पहले ऑइल की कुछ बुँदे जरुर छिडके।
  • उसके बाद जो भी आपको बनाना है उस डिश को आप बना सकती है।

3. What not to do with non stick pans (नॉन स्टिक पैन में ऐसा बिल्कुल न करे )

अब जानते है की हमें नॉन स्टिक बर्तनों में क्या नहीं करना चाहिए जिससे की यह जल्दी ख़राब न हो तो –

» स्टील के व नुकीली चीजों का इस्तेमाल इसमें न करे।

लकड़ी या फिर सिलिकॉन के चमचे का उपयोग करना चाहिए जो की खास तौर पर नॉन स्टिक बर्तनों पर इस्तेमाल के लिए ही बनाये जाते है।

» खाली बर्तन को ज्यादा गर्म न करे।

इसकी कोटिंग जितनी स्पेशल होती है उतनी ही सेंसिटिव भी होती है गरम करने से पहले इस पर तेल या घी की कुछ बुँदे जरुर छिडके।

» Pan Repair Spray या cooking spray का इस्तेमाल न करे।

इससे भले ही तेल कम यूज होता है लेकिन बर्तन की सतह पर एक परत ऐसी जमा होने लगती है जो की धीरे धीरे इकट्ठा होकर बर्तन को ख़राब कर देती है।

» इन बर्तनों में कभी भी खाना न रखे।

यह सिर्फ cooking के लिए बनाये गए है न की फ़ूड स्टोरेज के लिए।

» कुछ चिपक जाये तो उसे खुरच के न निकालें।

इससे बर्तन में स्क्रेच हो जाएँगे जो की धीरे धीरे बढ़कर कोटिंग को निकल देंगे।

» बर्तन का उपयोग करना बंद कर दे।

यदि आपके बर्तन की कोटिंग निकलने लगी है तो उसे इस्तेमाल न करे।

» धोते समय ये न करे

गरम नॉन स्टिक बर्तन को तुरंत ठन्डे पानी में डालने की गलती करने से बचे।

4. What not to cook in non stick pans (नॉन स्टिक बर्तन में इन्हें न पकाए) -:

कुछ ऐसी चीजें भी जिन्हें पकाने के लिए नॉन स्टिक बर्तनों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए व यदि कर भी रहे है तो कुछ एहतियात बरतने चाहिए जैसे –

  • टमाटर और नीबू जैसे खट्टे चीजों को इनमें न पकाएं।
  • सूखे मेवें को न भुने। भुन रहे है तो घी का इस्तेमाल करे।
  • मांस को भूनने के लिए इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  • चावल भी इसमें नहीं पकाना चाहिए।
  • शक्कर से कैरेमल बनाने में भी इसका यूज नहीं करना चाहिए।

5. How Long Do Non-Stick Pans Last (कब तक चलते है नॉन स्टिक बर्तन)

अब तक तो हमने जाना की नॉन स्टिक बर्तनों की केयर कैसे करना चाहिए। यह पढ़कर आपको मन में यह सवाल जरुर उठ रहा होगा की क्या फिर नॉन स्टिक बर्तन कभी ख़राब नहीं होते? तो आपको बता दे की ऐसा बिल्कुल भी नहीं है की यह हमेशा चलेंगे। एक अच्छे ब्रांड के बर्तन ज्यादा से ज्यादा 5 सालों तक चल जाते है। जो तरीके आपको बताये जा रहे है वे सभी आपको बर्तन खरीदते समय बॉक्स पर बताएं जाते है लेकिन हम ध्यान नहीं देते। ये तरीके बर्तनों की लाइफ में थोड़ा सा इजाफा कर देते है जिससे यह ज्यादा चलते है।

6. How to clean non stick pan (नॉन स्टिक बर्तनों को कैसे साफ करे)

सबसे ज्यादा नॉन स्टिक बर्तनों के साथ यही प्रॉब्लम परेशान करती है की उनकी सफाई एक टाइम बाद बहुत मुश्किल लगने लगती है। जब बर्तन नया रहता है तब तक उसका ध्यान रखा जाता है लेकिन कुछ समय बाद उनपर कालापन जमा होने लगता है, जलने के निशान दिखाई देने लगते है, तेल की चिकनाहट भी जमा होती रहती है जिससे बर्तन एक समय बाद गन्दा दिखने लगता है। इन्हें हटाने के लिए non stick utencils cleaning के लिए बेकिंग सोडा और विनेगर सबसे ज्यादा असरदार तरीके है।


» How to clean non stick pan with vinegar and baking soda (चिकनाई कैसे साफ करे)

  • पैन में एक कप पानी, दो चम्मच बेकिंग सोडा व 1/2 कप सफ़द सिरका डालकर उबाले।
  • जब उबल जाए तो इस पानी को फेंक दे और पैन को डिश वॉशर की हेल्प से साफ करे।
  • प्लास्टिक स्क्रबर का हल्के हांथों से इस्तेमाल करके पैन को साफ करे।
  • बाद में धो लें और सुखा लें, इससे चिकनाई ख़त्म हो जाएगी।

» How to clean non stick pans from outside (बाहर से कैसे साफ करे)

  • यही प्रोसेस आप बर्तन को बाहर से साफ़ करने भी इस्तेमाल कर सकती है।
  • बस आपको बेकिंग सोडे और सफ़ेद सिरके का एक गाढ़ा पेस्ट बनाना है।
  • उसे पैन के बाहरी सतह पर लगाकर छोड़ देना है।
  • 15 मिनट बाद साफ कर लें इससे भी कालापन दूर होगा।

» How to clean non stick pan with burnt on food (अन्दर से कैसे साफ करे)

  • यदि आपके बर्तन में कुछ जल गया है तो उसे निकालने के लिए भी आप विनेगर का इस्तेमाल करे।
  • इसके लिए जिस बर्तन में जला है उसमे विनेगर और पानी डालकर उबाले।
  • इससे धीरे-धीरे जला हुआ निकलने लगेगा।
  • जब यह पूरा निकल जाये तो डिश वॉशर से बर्तन जरुर धो लें ताकि उसकी बदबू चली जाए।

7. non-stick pan cleaning tips :-

यदि आप इन बर्तनों तो धोनें के लिए निकाल रही है तो –

  • प्लास्टिक की मुलायम वाली स्पैचुला का यूज करके इन्हें साफ करे।
  • इनपर ज्यादा जोर डालकर घसने की जरुरत नहीं होती है।
  • गर्म बर्तन को तुरंत ठंडे पानी से धोना नहीं चाहिए इससे बर्तन ख़राब होनी की पूरी सम्भावना रहती है।
  • गरम पैन को धोने से उसकी कोटिंग पर रगड़ पड़ती है और उसके निकलने का डर रहता है जो की बर्तन के लिए सही नहीं है।

आपने जाना (Conclusion of this Article)

How to Care Non-stick Pan के आर्टिकल में आपने जाना की नॉन स्टिक पैन को कैसे उपयोग करना चाहिए ताकि वे सालों तक नए जैसे चमकते रहे है व साथ ही हमने आपको कुछ ऐसे तरीके भी बताएं जिनका इस्तेमाल करके आप अपने काले पड़ चुके non stick utensils तो दुबारा चमका सकते है। बस आप ऊपर बताई गई tips को जरुर याद रखे ताकि आपके बर्तन समय से पहले ख़राब न हो। उम्मीद करते है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा तो प्लीज इसे शेयर जरुर करे और हमें भी बताये की ये आर्टिकल आपको कैसा लगा?


इसी तरह आप अपने पसंदीदा ब्लॉग को Instagram पर Follow, YouTube पर Subscribe, Facebook Page को Like और Telegram चैनल को Join भी कर सकते है।

Must Visit –

DISCLAIMER

हम अपने इस पोस्ट के जरिये केवल आप तक सही, आपके लिए सुरक्षित और विशेषज्ञों द्वारा जाँच किये हुए नुस्खे को व जानकारी देने का प्रयास कर रहे है लेकिन इसके बावजूद किसी home remedy, tips या hacks अजमाने व किसी fitness tips को follow or try करने से पहले आप अपने डॉक्टर से advice जरुर ले लेवे। किसी भी शिकायत या feedback देने के लिए नारिछबी के contact us में जाकर मेल करके आप हमसे संपर्क कर सकते है।