natural homemade holi colors recipe

रंग-बिरंगी होली सभी को बहुत पसंद होती है। होली खेलना सबको बहुत अच्छा भी लगता है लेकिन हर किसी को ये डर लगा रहता है की कही पक्के रंगों से उनके चेहरे को कोई नुकसान ना हो जाए क्युकी होली के रंगो में मिलावट बहुत बढ़ गयी है। जिससे आजकल सभी इससे बचकर रहना चाहते है इसलिए होली के लिए Natural colors सबसे बेस्ट choice है पर अगर आप मार्क़ेट से नेचुरल colors खरीदते है। तो भी उसमे आपको मिलावट जरुर मिलेगी। इससे बेहतर है की क्यों ना घर पर ही Homemade Natural Holi colors बनाये जाए जो पूरी तरह से safe हो तो आज हम देखेंगे की कैसे हम होली के लिए Homemade Natural Colors फूल और पत्तियों की help से बना सकते है (Homemade Holi Colors Recipe)।  

Also Read – Holi 2022 शुभ मुहूर्त, इस होली राहू-केतु, नजर दोष से मुक्ति के लिए करे ये उपाय

Holi पर इस तरह बनाइये नेचुरल कलर्स (Homemade Holi Colors Recipe) –   

लाल रंग (Red Color) –

लाल रंग तो होली के लिए सबसे चटक और खुबसूरत रंग होता है इसके बिना होली खेलने में मज़ा नहीं आता है।

  • इसे बनाने के लिए आप चुकंदर को काटकर या किसकर सुखा लीजिये।
  • बाद में इसे पीसकर आटे में मिला लीजिये Homemade मैरून कलर तैयार हो जाएगा।  
  • दुसरा तरीका यह है की गुलाब की पत्तिया लीजिये इसे सुखा लीजिये और बारीक पीसकर इसमें चावल का आटा या मुल्तानी मिट्टी मिला लीजिये।
  • तीसरा तरीका ये है की लाल चन्दन पाउडर में गुड़हल के फूल को सुखाकर पीस लीजिये लाल रंग तैयार हो जाएगा।  

हरा रंग (Green Color) – 

हरा रंग बनाने के लिए आप मेहंदी का इस्तेमाल कर सकते है।

  • इसके लिए आप मेहंदी में आटा मिलाकर हरा रंग तैयार कर सकती है इससे अगर ये रंग बालो में भी चला जाएगा फिर भी आपको कोई पछतावा नहीं होगा।  
  • दुसरा तरीका यह है की पालक, मेथी को पीसकर सुखा लीजिये और इसे बारीक पीसकर इसका पाउडर बना लीजिये।
  • अब आप इसमें मुल्तानी मिटटी या आटा मिलाकर हरा रंग तैयार कर सकती है।  

पीला रंग (Yellow Color) –  

पीले रंग के लिए हल्दी और बेसन को मिलाकर आप सुन्दर सा Homemade Yellow color तैयार कर सकते है ।

  • आप जितनी भी हल्दी ले उससे Double बेसन मिलाइए पीला रंग तैयार हो जाएगा।
  • आप हल्दी और बेसन की जगह मुल्तानी मिट्टी और टेल्कम पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते है।  
  • गीले रंग के लिए आप हल्दी को पानी में मिलाकर उबाल लीजिये।
  • इसे थोड़ा गाढ़ा होने दीजिये। अब यह थोड़ा पक्का हो जाएगा।
  • आप चाहे तो गेंदे या अमलतास के फूल को पानी में उबाल लीजिये।
  • रात भर छोड़ दीजिये Yellow color तैयार हो जाएगा।  

गुलाबी रंग (Pink Color) –  

  • चुकंदर को पीसकर एक लीटर पानी में रात भर भिगो दीजिये फिर इसे घोल को अच्छे से उबाल लीजिये।
  • जब तक की यह गाढा ना हो जाए अब इसमें जरुरत के अनुसार पानी मिलकर होली खेलिए।
  • आप कचनार के फूलो को भी रातभर पानी में भिगोकर Homemade Natural Pink या केसरियां रंग तैयार कर सकते है।  

नीला रंग (Blue Color) –  

  • नीला रंग बनाने के लिए आप नील के पौधो पर निकलने वाली फलियों को पीसकर पानी में मिला लीजिये
  • उबाल लीजिये आपका Homemade Blue Color तैयार हो जाएगा।  
  • इसके अलावा आप नीले गुडहल के फूलो को सुखाकर पीसकर नीला रंग बना सकती है।    
Naarichhabi.com

आपने जाना –

Homemade Holi Colors Recipe उम्मींद करते है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा तो प्लीज इसे अपने फ्रेंड्स के साथ शेयर करे और इस होली के त्यौहार को बनाये सुरक्षित।

इसी तरह आप अपने पसंदीदा ब्लॉग को Instagram पर Follow, YouTube पर Subscribe, Facebook Page को Like और Telegram चैनल को Join भी कर सकते है।

Must Visit –

DISCLAIMER

हम अपने इस पोस्ट के जरिये केवल आप तक सही, आपके लिए सुरक्षित और विशेषज्ञों द्वारा जाँच किये हुए नुस्खे को व जानकारी देने का प्रयास कर रहे है लेकिन इसके बावजूद किसी home remedy, tips या hacks अजमाने व किसी fitness tips को follow or try करने से पहले आप अपने डॉक्टर से advice जरुर ले लेवे। किसी भी शिकायत या feedback देने के लिए नारिछबी के contact us में जाकर मेल करके आप हमसे संपर्क कर सकते है।