आज हम आपको कुछ बहुत ही लज़ीज़ और मजेदार चटनी (Chutney Recipes) बताने जा रहे है जिसे आप घर पर आसानी से बना सकती है | यहाँ चटनियाँ आप खाने या नाश्ते के साथ परोस सकती है।

5 प्रकार की अलग-अलग स्वादिष्ट चटनीया – Chutney Recipes

1. इमली की चटनी – Tamarind Chutney recipes

सामग्री :
  • 250 ग्राम पकी इमली
  • 1 चम्मच जीरा भुना और पिसा हुआ
  • आधा चम्मच धनिया पिसा हुआ
  • आधा चम्मच गरम मसाला
  • 1/4 चम्मच दालचीनी पीसी
  • 1 चुटकी हिंग
  • 1 चम्मच नमक
  • आधा चम्मच काला नमक
  • 3/4 कप चीनी पिसी हुई
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पिसी
विधि :
  1. दो कप गरम पानी में इमली को 30-40 मिनट के लिए भिगो कर रख दे।
  2. फिर इमली को मथकर गूदा और छिलका अलग कर दे।
  3. अब इमली के गूदे में सरे मसाले मिलकर अच्छी तरह फेटे।
  4. फिर छान कर गूदा अलग कर दे।
  5. गूदे में चीनी मिला ले और स्वादिष्ट चटनी प्रयोग में ले।

2. नारियल की चटनी – Coconut Chutney recipes

समग्री:
  • 100 ग्राम कच्चा नारियल
  • 1/2 कप भुनी हुई मुम्फल्ली या भुना चना
  • हरा धनिया
  • 5 हरी मिर्च
  • कड़ी पत्ते
  • 1/2 चम्मच राइ
  • स्वाद अनुसार नमक
  • रिफाइंड ऑइल
विधि :
  1. सबसे पहले नारियल को कद्दू कस कर ले।
  2. अब भुनी मुम्ग्फल्ली , हरा धनिया और मिर्च को मिक्सी में एक साथ चला ले।
  3. पिसे हुए मिक्सचर में नमक मिला कर अलग रख दे।
  4. एक पैन में तेल गरम करे, उसमे कड़ी पत्ता, सुखी साबुत लाल मिर्च और राइ से तड़का दे।
  5. चटनी बनकर तैयार है।

Also Read – Best Way to Reduce Fat for Women | मोटापे से कैसे बचे महिलायें

3. सेब की चटनी – Apple Chutney recipes

सामग्री :
  • 1 हरा सेब
  • 50 ग्राम हरा धनिया
  • 4 हरी मिर्च
  • 1 चम्मच चीनी
  • 5-6 काली मिर्च
  • 1/2 जीरा
  • 2 चम्मच नींबू का रस
  • नमक स्वादानुसार
विधि:
  1. सबसे पहले सेब को छील कर टुकडो में काट ले।
  2. इसमें हरा धनिया, मिर्च, काली मिर्च, जीरा और चीनी मिलाकर एक साथ पीस ले।
  3. स्वादानुसार नमक मिलकर सर्व करे।

4. हरे धनिये की चटनी – Coriander chutney

सामग्री :
  • 1 गद्दी हरा धनिया
  • 5-6 हरी मिर्च
  • एक प्याज़
  • 2-3 कलि लहसुन
  • स्वादानुसार नमक
  • अमचुर पाउडर
विधि :
  1. सारी सामग्री को मिक्सी में एक साथ पीस ले।
  2. फिर बाउल में डालकर ऊपर से स्वादानुसार अमचूर डालकर मिलाये।
  3. अब इसे पकोड़े या ब्रेड में लगाकर सैंडविच बनाया जा सकता है।

5- कैरी की चटनी – Raw Mango Chutney

सामग्री :
  • 100 ग्राम कैरी (कच्चा आम)
  • 1 गद्दी पुदीना
  • 4-5 हरी मिर्च
  • 1 चम्मच सुखा धनिया
  • स्वादानुसार नमक और हिंग
विधि :
  1. कच्चे आमो को काट ले।
  2. अब इसे सभी सामग्री के साथ पीस ले और स्वादानुसार नमक मिला दे।
  3. यह गर्मियों में लू से बचाती है।
Naarichhabi.com

Must Visit –