7 Best Summer Drink Recipe

ऐसे फ्रूट ड्रिंक्स की रेसेपी (Best Summer Drink Recipe) जिन्हें आप फ्रूट का उपयोग करके बड़ी ही आसानी से तैयार कर सकती है जिससे की आपको ताजा ड्रिंक मिले और आपकी सेहत के साथ भी खिलवाड़ न हो


इस भयंकर गर्मी में कुछ ठंडा याद न आये ऐसा तो हो ही नहीं सकता है और इस चाहत को पूरा करने के लिए आप डिब्बे बंद फ्रूट जूस का सहारा लेते होंगे परन्तु कितना अच्छा हो न की आपको इस कड़कती गर्मी से राहत के लिए पैक्ड फ्रूट जूस (जो की काफ़ी दिन से बने हुए होते है जो की सेहत को तो किसी भी तरह से फायदा नहीं देते है) पर निर्भर न रहना पड़े और आपको ऐसे फ्रूट ड्रिंक्स की रेसेपी (Best Summer Drink Recipe) आसानी से मिल जाये जिन्हें आप फ्रूट का उपयोग करके तैयार कर सकती है जिससे की आपको ताजा ड्रिंक मिले और आपकी सेहत के साथ भी खिलवाड़ न हो।

तो आज हम आपको ऐसे ही 5 आसान से फ्रूट ड्रिंक की रेसिपी बताएँगे –

7 Best Summer Drink Recipe –

1. वर्जिन मोइतो

  • सबसे पहले एक कटोरी में 2-3 चम्मच चीनी डालकर इसमें थोड़ा पानी डालकर शुगर सिरप तैयार कर ले।
  • आप चाहे तो चीनी पाउडर का भी उपयोग कर सकते है।
  • मोइतो बनाने के लिए एक सर्विंग गिलास लेकर उसमे पुदीने के पत्ते डालकर उसमे निम्बू के टुकड़े डालकर उसे क्रश करे।
  • दोनों को आपस में अच्छे से क्रश करने के बाद इसमें चीनी पाउडर या शुगर सिरप जो बनाया था उसके 3 बड़े चम्मच डाले।
  • इसके बाद आइस क्यूब डाल दे आप चाहे तो क्रश आइस भी डाल सकते है।
  • इसके बाद इसमें प्लेन सोडा डाले और पुदीने के पत्ते व निम्बू की स्लाइस लगाकर सर्व करे।

(शक्कर आप अपने स्वाद के अनुसार डाल सकते है।)

2. ब्लैक करंट ड्रिंक

  • 250 ग्राम काले अंगूर लेकर उसे मिक्सचर में दरदरा पीस ले।
  • एक गिलास लेकर उसमे पुदीने की पत्ती और निम्बू डाले।
  • अब इसे निम्बू और पुदीने को क्रश करे।
  • अब इसमें नमक और 3 बड़े चम्मच अंगूर का क्रश डालें।
  • इसके बाद इसमें आइस क्यूब डालकर इसमें ठंडा पानी मिलाये।
  • लीजिये तैयार है आपका ब्लैक करंट ड्रिंक।

(नमक अपने स्वाद के अनुसार डाले व आप चाहे तो काला नमक और चाट मसाले को इसमें डाल सकती है।)

Also Read – Chutney Recipes | नाश्ते के साथ मजेदार चटनियाँ

3. गुलाब जामुन शैक

  • सबसे पहले केसर को दूध में भिगों दे।
  • उसके बाद ठन्डे दूध, वनिला आइसक्रीम, गुलाब जामुन, भीगीं हुए केसर-दूध, हरी इलायची को लेकर मिक्सचर में बारीक़ पीस ले।
  • अब एक गिलास में शैक भरे ऊपर से पिस्ता और गुलाब की पंखुड़िया छिडके।
  • अब आखरी में एक गुलाब जामुन लेकर उसके दो भाग करे।
  • एक भाग को शैक के ऊपर डालकर सजा दे आपका गुलाब जामुन शैक बनकर तैयार है।
  • इस ठन्डे-ठन्डे शैक का मजा ले और दूसरों को भी सर्व करे।

4. मैंगो मस्तानी (Best Summer Drink Recipe)

  • डेढ़ कप कस्टर्ड आइस क्रीम लेकर उसमे डेढ़ कप पके हुए आम के टुकड़े डाले।
  • इसके बाद इसमें 3-4 बड़े चम्मच मलाई व शक्कर डालकर इसे मिक्सचर में घुमा ले।
  • एक गिलास में आम के बारीक़ कटे टुकड़े डाले।
  • इसके बाद इसमें तैयार किये गए शैक को डाले।
  • आखरी में शैक के ऊपर मैंगो आइस क्रीम या फिर आपकी पसंद की आइस क्रीम डाले।
  • अब बादाम, काजू, पिस्ते की कतरन और चेरी से सजाये।
  • लीजिये आपकी मैंगो मस्तानी बनकर तैयार है।

(शक्कर आप अपने स्वाद के अनुसार डाल सकते है।)

5. वाटर मेलन स्मूथी

  • तरबूज लेकर उसके लाल हिस्से को पतली स्लाइस में काट ले और इसके बीज निकाल दे।
  • अब इस स्लाइस को फ्रीजर में रख दे जब ये अच्छे से ठन्डे हो जाये तो इन्हें निकाल ले।
  • अब एक ब्लेंडर में डाल कर इसे अच्छे से ब्लेंड करे इसके बाद इसमें आइस क्यूब डाल ले।
  • इसके बाद इसमें स्ट्रॉबेरी क्रश और पुदीने के पत्ते डाले एक बार फिर से ब्लेंड करे।
  • आखिरी में एक गिलास लेकर उसमे स्मूथी डालकर उसे पुदीना पत्ते डालकर सर्व करे।

Also Read – 5 Flavored Pani Puri Recipe | घर पर फूली हुई पूरी बनाने की Secret Trick के साथ

6. मॉकटेल

  • सबसे पहले एक ब्लेंडर में आधा कप अनानास, आधा कप तरबूज, आधा कप आम लेकर ब्लेंड करे।
  • इसके बाद इसमें थोड़ा पानी और बर्फ के टुकड़े डालकर दुबारा ब्लेंड करे
  • जब यह ब्लेंड हो जाए तो इसे छान लें ताकि गुदा न रहे
  • अब इस मॉकटेल को गिलास में डालकर ऊपर से बर्फ के टुकड़े डाले और ठंडा-ठंडा परोसे

7. लेमन पंच

  • सबसे पहले एक गिलास में कुटी हुई बर्फ, एक गोल कटी हुई मिर्ची, एक छोटा टुकड़ा अदरक डाले।
  • एक चम्मच शक्कर और एक चौथाई चम्मच नमक डाले अच्छे से मिलाये।
  • इसके बाद लेमन स्लाइस डाले और ऊपर से ठंडा पानी डाले।
  • अब इसे अच्छे मिलाये और इसे ठंडा सर्व करे।
www.naarichhabi.com

आपने जाना –

7 Best Summer Drink Recipe में आपने जाना की 7 ऐसे मजेदार कोल्ड ड्रिंक्स के बारे में जिसे आप सीजनल फ्रूट्स का उपयोग करके आसानी से बना सकते है और इसका स्वाद भी बढ़िया लगता है जिसे बनाने में न तो ज्यादा समय लगता है और न इनकी रेसिपी कठिन है तो आज इन्हें try करे। यह आपको गर्मी से राहत दिलाने में काफ़ी फायदेमंद रहेंगे। आप चाहे तो हफ्ते के सात दिन इन 7 कोल्ड ड्रिंक की रेसिपी तो try कर सकती है ताकि आपके बॉडी को ठंडक के साथ जरुरी न्यूट्रीशियन भी मिले। उम्मीद करते है आपको यद् रेसिपी पसंद आई होगी तो प्लीज इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करे।


इसी तरह आप अपने पसंदीदा ब्लॉग को Instagram पर Follow, YouTube पर Subscribe, Facebook Page को Like और Telegram चैनल को Join भी कर सकते है।

Must Visit –

DISCLAIMER

हम अपने इस पोस्ट के जरिये केवल आप तक सही, आपके लिए सुरक्षित और विशेषज्ञों द्वारा जाँच किये हुए नुस्खे को व जानकारी देने का प्रयास कर रहे है लेकिन इसके बावजूद किसी home remedy, tips या hacks अजमाने व किसी fitness tips को follow or try करने से पहले आप अपने डॉक्टर से advice जरुर ले लेवे। किसी भी शिकायत या feedback देने के लिए नारिछबी के contact us में जाकर मेल करके आप हमसे संपर्क कर सकते है।