Healthy Habbits for Long Life

दुनिया में हर व्यक्ति जीवन में किसी न किसी चीज के पीछे भाग रहा है और इस दौड़ती भागती जिंदगी में सबसे ज्यादा मुश्किल काम है खुद को फिट और स्वस्थ रखना (Healthy Lifestyle)। आज हर दूसरा व्यक्ति किसी-न-किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या से परेशान है, क्युकी वह जीने की पध्दति को भूल गए है। जिसकी वजह से वह बीमार रहते है हमारे आयुर्वेद में कुछ बातों का उल्लेख किया गया है जिन्हें यदि व्यक्ति अपनाता है तो वह जीवन भर स्वस्थ रह सकता (woman lifestyle tips) है और खुद को बिमारियों से बचा के रख सकता है (Healthy Habbits for Long Life) –

Healthy Habbits for Long Life –

  • सबसे पहली और महत्व की बात है की भोजन करने के पहले हाथ को अच्छे से धोना चाहिए क्युकी हाथ के जरिये ही कई हानिकारक कीटाणु शरीर में प्रवेश करते है।
  • अपने खाने में जितना हो सके हरी सब्जियों की मात्रा ले
  • मौसमी फलों को भी शामिल करे यह आपके बॉडी और दिमाग को दुरुस्त रखेंगे और उन्हें जरुरी एनर्जी देंगे।
  • खाना हमेशा चबाकर खाएं इससे आपको उसका असल स्वाद मिलेगा और इससे खाना जल्दी पचेगा।
  • शरीर के लिए जरुरी है उतना ही भोजन करे अतिरिक्त डाइट लेने से बचे।

Also Read – Losing Weight after Delivery | बढे हुए वजन से ऐसे पाए छुटकारा

खाने के बाद क्या न करे –

  • खाने की बाद पानी सिर्फ उतना ही पिए जिससे मुंह साफ हो जाएँ।
  • ज्यादा पानी लेने से बचे खाने के आधे घंटे बाद आप थोड़ा-थोड़ा करके पानी पी सकते है।
  • यदि आप चाहते है की आपके दांत हमेशा ठीक रहे तो खाने के बाद कुल्ला करना न भूले।
  • इससे दांतों में फंसा खाना निकल जाएगा और दांतों में सडन लगने का खतरा भी कम होता है।
  • दिन के समय खाना खाने के बाद छांछ का सेवन करे इससे पाचन तंत्र मजबूत रहता है और खाना जल्दी पचता है।
  • खाना खाने के बाद पेशाब जरुर जाएँ इससे आप पथरी की बीमारी से हमेशा दूर रहेंगे।
  • खाने में आहार हमेशा शुद्ध रखे।
  • दिन का खाना दोपहर 12 बजे से पहले और रात का खाना शाम 7 बजे से पहले किया जाना चाहिए।

रोज करे यह काम

  • रोजाना 15 मिनिट सूरज की रौशनी में खड़े हो चाहिए इससे मस्तिष्क को ताकत मिलती है और बॉडी को विटामिन D प्राप्त होता है।

सोने से पहले करे यह काम

  • सोने से पहले पैरो को धोना चाहिए और सरसों की तेल की मालिश करनी चाहिए।
  • रात में सोने से पहले गुनगुने दूध का सेवन करना चाहिए इससे नींद गहरी आती है और बॉडी को रिलैक्स मिलता है।
  • सोते समय मुंह नहीं ढंका होना चाहिए इससे नींद की गुणवत्ता ख़राब होती है।  
  • रात में सोने से 2 घंटे पहले भोजन किया जाना सही होता है भोजन और सोने में 2 घंटे का अंतर होना अनिवार्य है।

सप्ताह में जरुर करे यह काम

  • सप्ताह में एक बार पुरे शरीर की सरसों की तेल मालिश करनी चाहिए।
  • इससे मसल्स और हड्डिया मजबूत होती है व तनाव का लेवल घटता है।
  • हफ्ते में एक दिन उपवास रखना चाहिए केवल पानी का सेवन करना चाहिए।
  • एक दिन भूखे रहने से आप कैंसर जैसी घातक बीमारी से खुद को बचा सकते है।

इनसे बचे

  • मैदे से बनी चीजों से परहेज रखे या उपयोग जितना हो सके कम करे।
  • कैफीन मतलब चाय कॉफ़ी का सेवन सिमित रखे।
  • प्लास्टिक की बोतलों में भरे पानी का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • नशे वाली चीजों जैसे शराब, सिगरेट व अन्य चीजों से दुरी बनाकर रखना चाहिए।

Also Read – Foods You Can Eat and Not Gain Weight | मोटापा से रहेंगे दूर, करे इनका सेवन

Must Visit –