Christmas Special Recipes | क्रिसमस बनाए मजेदार इन रेसिपीज के साथ

क्रिसमस का फेस्टिवल बच्चों और बड़ो सभी को पसंद आता है सभी इन दिन के जश्न को मनाते है। नये साल के आने से पहले क्रिसमस से ही उस का सेलिब्रेशन चालू हो जाता है। इस साल क्रिसमस रविवार के दिन पड़ रहा है मतलब इसदिन सभी की छुट्टी रहेगी बच्चों की भी। बच्चों को वैसे भी सांता क्लोज और क्रिसमस का फेस्टिवल काफ़ी अच्छा लगता है व इस दिन उनके खाने की फरमाइश भी अलग ही होती है। जानिए Christmas Special 4 Delicious Recipes

Christmas Special Recipes

अगर आप बच्चो के छुट्टी के इस दिन को और मजेदार बनाना चाहती है तो Christmas Special Recipes को ट्राय करे ये आपके बच्चों के साथ आपको और आपके परिवार को भी बचपन याद दिला देंगी तो शुरू हो जाइये

Christmas Chocolate recipes

आवश्यक सामग्री –

  • कोकोआ पाउडर
  • नारियल का तेल
  • शहद
  • बादाम बारीक कटे हुए
  • काजू
  • चोकलेट मोल्ड
  • पानी

बनाने की विधि –

सबसे पहले आप 2 अलग – अलग साइज़ के पैन ले लीजिये। इसके बाद बड़े बर्तन वाले पैन में थोड़ा-सा पानी डालकर हल्की आंच पर गैस पर रख दिजिये। अब इसके ऊपर छोटा बर्तन रखिये। याद रखिये की यह बर्तन बड़े वाले बर्तन मे फिट हो जाना चाहिए और इसमें नारियल का तेल डालकर पिघलने दीजिये (कोकोआ बटर का use भी कर सकते है )। जब तेल / बटर अच्छी तरह पिघल जाये तो गैस बंद कर दीजिये। अब एक बड़ा पैन लीजिये और उसमे कोकोआ पाउडर डालिए और इसमें धीरे – धीरे तेल डालते जाइए और मिलाते जाइए।

तेल और पाउडर को अच्छी तरह मिलाने के बाद इसमें शहद डालकर मिला लीजिये। चोकलेट का घोल तैयार है। अब मोल्ड में एक – एक चम्मच चोकलेट का घोल डालिए और बादाम व काजू भी डाले। इसके ऊपर फिर से चोकलेट का घोल डाल दीजिये। मोल्ड में चोकलेट फिल करने के बाद इसे एक घंटे के लिये फ्रिज में रख दीजिये। 1 घंटे बाद फ्रिज से चोकलेट निकालकर खाइए और बच्चो को भी खिलाइए ।

इसे भी पढ़े – Yummy Snack Recipes | 10 मिनट में बनाइये यह टेस्टी स्नैक जो सबको पसंद आएगा

Delicious Bread Pastry | Christmas Recipes

आवश्यक सामग्री

  • ब्रेड की स्लाइस
  • फेंटी हुई क्रीम
  • 2 चम्मच पाइनएप्पल जैम
  • इच्छानुसार काजू और बादाम
  • किशमिश
  • 1 कप चीनी
  •  तलने के लिए घी

बनाने की विधि –

ब्रेड की स्लाइस ले और उनके चारों किनारे हटा दे फिर घी गर्म करें। अब इन ब्रेड की स्लाइस को घी में सुनहरा होने तक तल लें। एक कप चीनी ले उसमें आधा कप पानी मिलाकर चाशनी बना ले। तले हुए ब्रेड स्लाइस को गर्म चाशनी में कुछ समय के लिए डाल दे। एक प्लेट ले उसमें ब्रेड स्लाइस को रखकर उस पर जैम की पतली सी परत फैलाएं। उसके ऊपर कटे हुए मेवे व किशमिश डाल दे। अब ब्रेड का दूसरा स्लाइस इस सजे हुए स्लाइस के ऊपर रखें। उस पर भी जैम और मेवा लगाएं और इसी तरह से 4 से 6 स्लाइस रखकर एक पेस्ट्री बनाये। इसे क्रीम से कवर करें। ऊपर से भूने हुए मेवे व किशमिश डालकर थोड़ी देर फ्रिज में रखें, उसके बाद ठंडे होने पर सर्व करें।

इसे भी पढ़े – Aloo Matar Chaat Recipe | इस छुट्टी बनाये मजेदार चटपटी आलू मटर चाट

Sweet Potato Pie

आवश्यक सामग्री

  • 1 शकरकंद छिलके के साथ
  • ½ कप मक्खन
  • 1 कप सफेद चीनी
  • ½ कप दूध
  • 2 बड़े अंडे
  • ½ छोटा चम्मच पिसा हुआ जायफल
  • ½ छोटा चम्मच पिसी हुई दालचीनी
  • 1 चम्मच वनीला एक्सट्रेक्ट
  • 1 (9 इंच) बिना पका हुआ पाई क्रस्ट

बनाने की विधि –

पूरे शकरकंद को बर्तन में रखें और पानी से बर्तन को भर कर उबलने के लिए रख दे। 40 से 50 मिनट तक टेंडर होने तक उबालें। ओवन को 350 डिग्री F (175 डिग्री C) पर प्रीहीट करें। शकरकंद को पानी से निकालें और ठंडे होने दे। अब इसके छिलकों को निकाल दे। शकरकंद के गूदे को तोड़कर एक बाउल में रखें। मक्खन डालें और अच्छी तरह से मिक्सी जार में चला लें। इसे बर्तन में निकालकर चीनी, दूध, अंडे, जायफल, दालचीनी और वेनिला डाले। उसके बाद तब तक तब तक फेंटें जब तक मिश्रण चिकना न हो जाए। बिना पके हुए पाई क्रस्ट में इस स्वीट पोटेटो फिलिंग को डालें।

पहले से गरम ओवन में तब तक बेक करें, जब तक की ये अच्छे से पक न जाए। इसे चेक करने के लिए एक चाकू को इसमें चुभोये और बाहर निकाले। अगर चाकू पर ये चिपकता नहीं है तो ये पककर तैयार है। अब इसे ओवन से निकालें और परोसने से पहले ठंडा होने दें।

इसे भी पढ़े – Cheese burst Bread Pizza Recipe | अब घर पर बनाइये आसानी से

Easy Sugar Cookies | Christmas Special Recipes

सामग्री

  • 2 ¾ कप मैदा
  • 1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
  • ½ छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
  • 1 कप मक्खन
  • 1 ½ कप सफेद चीनी
  • एक अंडा
  • 1 चम्मच वनीला एक्सट्रेक्ट

बनाने की विधि –

ओवन को 375 डिग्री F (190 डिग्री C) पर प्रीहीट करें। एक छोटी कटोरी में मैदा, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर को एक साथ मिलाएं। एक बड़े कटोरे में चीनी और मक्खन को एक साथ इलेक्ट्रिक मिक्सर से चिकना होने तक फेंटें। अंडे और वेनिला एक्सट्रेक्ट को भी इसमें मिलाये। अब आटे के मिश्रण को इसमें धीरे-धीरे मिलाएँ। अब जो एक मिक्सचर तैयार होगा उससे अखरोट के आकार के बॉल बनाए और इसे बेकिंग शीट पर रखते जाए। हर बॉल दूसरी बॉल से 2 इंच दूर रखे इससे cookie को पकने में आसानी होगी। इसके बाद पहले से गरम ओवन में इस शीट को रखे। किनारों को सुनहरा होने तक या फिर 8 से 10 मिनट तक बेक करें। पूरी तरह से ठंडा करने के लिए वायर रैक पर रखने से पहले बेकिंग शीट पर थोड़ी देर ठंडा इन्हें ठंडा होने दे।

Conclusion of This Article –

आज के इस आर्टिकल में हमने जानी Easy Christmas Recipes जो की आप क्रिसमस के दिन अपने बच्चों को खुश करने के लिए बना सकती है। उम्मीद करते है ये सारी रेसिपीज आपको अच्छी लगी होगी तो प्लीज शेयर जरुर करे।


Frequently Asked Question

1. क्रिसमस का ऐतिहासिक महत्व क्या है?

Ans. – क्रिसमस हर वर्ष 25 दिसंबर को मनाया जाता है इस दिन ईसा मसीह जिन्हें यीशु के नाम से भी जाना जाता है उनका जन्म हुआ था जो क्रिश्चियन समाज के धर्म गुरु है इसी ख़ुशी में इस दिन का जश्न इतने जोरों शोरों से मनाया जाता है

2. क्रिसमस नाम कहां से आया?

Ans. – क्रिसमस शब्द अंग्रेजी के क्रिस्टेमास्सी से उत्पन्न हुआ है जिसका शाब्दिक मतलब है क्राईस्ट मास

3. क्रिसमस ट्री क्यों सजाते हैं?

Ans. – ईसाई धर्म में काफी पहले से एवरग्रीन यानी सदाबहार पौधे और पेड़ों का लोगों के जीवन में काफी महत्व बताया था। उनका मानना था कि इससे जादू-टोने का असर नहीं होता है, बुरी आत्माएं, भूत-प्रेत और बीमारियां सभी दूर रहती हैं

4. क्रिसमस के पेड़ को क्या कहते हैं?

Ans. – क्रिसमस के दिन क्रिसमस ट्री का बहुत महत्त्व है इस दिन सदाबहार क्रिसमस के पेड़ों जैसे डगलस, बालसम या फिर फर के पौधों को सजाया जाता है

इसी तरह आप अपने पसंदीदा ब्लॉग को Instagram पर Follow, YouTube पर Subscribe, Facebook Page को Like और Telegram चैनल को Join भी कर सकते है।

Must Visit –

DISCLAIMER

हम अपने इस पोस्ट के जरिये केवल आप तक सही, आपके लिए सुरक्षित और विशेषज्ञों द्वारा जाँच किये हुए नुस्खे को व जानकारी देने का प्रयास कर रहे है लेकिन इसके बावजूद किसी home remedy, tips या hacks अजमाने व किसी fitness tips को follow or try करने से पहले आप अपने डॉक्टर से advice जरुर ले लेवे। किसी भी शिकायत या feedback देने के लिए नारिछबी के contact us में जाकर मेल करके आप हमसे संपर्क कर सकते है।

Leave a Comment