home treatment for jaundice

यदि आप पीलिया से पीड़ित है तो आज बताये जाने वाले ये उपाय (15 Home Remedies for Jaundice) आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे, बस इनका सही तरीके से इस्तेमाल करना होगा जिससे आपको जल्दी इनका असर दिखाई दें। चलिए जानते है उनके बारे में..


बहुत से लोगों को गर्मी के मौसम में या फिर शरीर में गर्मी के प्रभाव से पीलिया होने लगता है। यह रोगाणुओं के इन्फेक्शन से भी होता है व जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है उन्हें यह रोग आसानी से अपने चपेट में लें लेता है। यह दिखता तो सामान्य है किन्तु यदि इस पर ध्यान न दिया जाए तो जान भी जोखिम में पड़ सकती है। इस रोग में बिलुरुबिन तत्व की खून में अधिकता होने लगती है जिसके कारण शरीर के सभी अंगों पर खास कर आखों व नाखूनों में पीलापन दिखाई देने लगता है। धीरे-धीरे इसका असर पुरे शरीर में फैलने लगता है।

पर यदि शुरुआत में ही इसके लक्षणों पर ध्यान दिया जाए व घरेलु तरीकों को अपनाया जाए तो पीलिया अपने आप ठीक भी हो जाता है। यदि आप पीलिया से पीड़ित है तो भी आज बताये जाने वाले ये उपाय आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे बस इनका सही तरीके से इस्तेमाल करना होगा जिससे आपको जल्दी इनका असर दिखाई दें। चलिए जानते है उनके बारे में…

पहले हम ये जानते है की पीलिया क्या होता है व इसके कारण क्या है उसके बाद आप इसके उपायों को सही से समझ पाएँगे।

पीलिया क्या होता है | What is Jaundice

यह एक ऐसी स्थिति है जो तब होती है जब आपकी त्वचा और आंखें पीली हो जाती हैं। यह लीवर की बीमारी जैसी कुछ गंभीर समस्याओं का संकेत हो सकता है, इसलिए आपको चिकित्सकीय सहायता जरुर लेनी चाहिए। यह आपके शरीर में बिलीरुबिन नामक पीले पदार्थ के निर्माण के कारण होता है। जब लाल रक्त कोशिकाओं के हिस्से टूट जाते हैं तो शरीर में बिलीरुबिन बनता है। बिलीरुबिन का शरीर से बाहर निकलना बेहद आवश्यक होता है व इसे शरीर बाहर निकालने का काम लीवर करता हैं।

पर जब कभी लीवर में सुजन या फिर कोई अन्य परेशानी आ जाती है तो वह शरीर से गंदी चीजों को बाहर नहीं निकाल पाता जिसके कारण शरीर में बिलीरुबिन की मात्रा बढ़ने लगती है जिसके कारण शरीर पीला पड़ने लगता है जिसे पीलिया रोग कहा जाता है। नवजात बच्चों में ये रोग होना एक आम बात है पर इसके अलावा बड़ों में भी ये रोग हो सकता है।

पीलिया के लक्षण | Symptoms of Jaundice

शुरुआत में इसके ज्यादा गंभीर लक्षण नहीं देखे जाते किन्तु धीरे-धीरे ये रोग पुरे शरीर में कब्ज़ा ज़माने लगता है। वैसे पीलिया का शुरूआती लक्षण आखों का पीला होना बताया जाता है पर कुछ लोगों के मामलों में इसके लक्षण एक साथ व अचानक दिखाई देने लगता है जिसका कारण किसी रोगाणु के शरीर पर आक्रमण करना हो सकता है। यदि आप पीलिया के हल्के लक्षण देख रहे है तो कुछ उपायों से आप इस रोग से आसानी से छुटकारा पा सकते है पर यदि इसके लक्षण ज्यादा समय तक रहें तो यह एक चिंता का विषय हो सकता है। पीलिया के गंभीर लक्षणों में शामिल है –

  • बुखार
  • फ्लू जैसे लक्षण
  • ठंड लगना
  • गहरे रंग का पेशाब
  • पेट में दर्द
  • धूसर रंग का मल
  • त्वचा के रंग में बदलाव

Home Remedies for Jaundice (पीलिया के लिए घरेलु उपाय)

गन्ने का रस –

  • जब तक की पीलिया ख़त्म न हो जाएँ तब तक 1-2 गिलास गन्ने का रस रोजाना पिए।
  • इससे लीवर को मजबूती मिलती है।
  • पीलिया रोग से निजात पाने के लिए ये उपाय काफ़ी फायदेमंद रहता है।

बकरी का दूध –

  • यदि पीलिया होने का कारण हेपेटाई टिस है तो इसमें गाय का दूध फायदेमंद रहता है।
  • अगर गाय का दूध न मिल पाए तो उसके बदले में बकरी का दूध बेहतरीन विकल्प है।

अंगूर का रस | Home Remedies for Jaundice

  • हरे अंगूर का रस के सेवन से लीवर के कार्य करने की क्षमता में सुधार होता है।
  • यह बिलीरुबिन के स्तर को कम करता है इसलिए पीलिया के रोग में काफ़ी फायदेमंद है।

(पढ़े – छोटे से अंगूर के 15 फायदे है चौकाने वाले)

लहसुन –

  • रोजाना अपने भोजन में 3-4 कलियाँ लहसुन की जरुर खाएं इससे लीवर की सफाई होती है।
  • इसमें मौजूद एलीसिन नाम का एक तत्व पीलिया को ठीक करने में काफ़ी प्रभावी पाया गया है।

अदरक | Home Remedies for Jaundice

  • 1-2 इंच के अदरक को कूट कर इसे पानी में उबाल लें।
  • इसे रोजाना पिने से लीवर की कार्य की गुणवत्ता में बढ़ोत्तरी होती है।
  • अदरक में कई एंटी-ऑक्सीडेंट होते है जो की लिवर व पेट के लिए गुणकारी होते है।

नीबू का रस –

  • आधे निम्बू को एक गिलास पानी में रोजाना शहद के साथ पिने से पित्त नलिकाएं खुलती है।
  • लीवर ठीक से काम कर पाता हैं इसलिए रोजाना 3-4 बार इस निम्बू और शहद के पानी का सेवन करें।
  • ये लीवर के स्वास्थ्य के लिए बढ़िया हैं।

आंवला –

  • विटामिन सी का एक स्त्रोत होने साथ इसमें कई पोषक तत्व होते है।
  • इसके अलावा कई एंटीऑक्सी डेंट का भी अच्छा सोर्स है।
  • लीवर को हैल्थी बनाने के लिए 2-3 आंवले को पानी में उबाल लें।
  • अब इस पानी में शहद मिलाकर इसके 2-3 गिलास पेय का सेवन दिन में तीन बार करें।
  • इससे लीवर की उम्र बढती है।

ऑरेगैनो –

  • 1-2 चम्मच ऑरेगैनो को पानी मे उबालकर इसे शहद मिलाकर चाय के तरह रोजाना तीन बार पियें।
  • इसमें बिलीरुबिन को कम करने का गुण होता है।
  • इसके अलावा ये एंटीऑक्सीडेंट का एक जरिया भी है।

(पढ़े – सिर्फ हर्ब ही नहीं ऑरिगेनो ऑइल के भी फायदे है कमाल के)

पपीता | Home Remedies for Jaundice

  • पपीते का फल जितने फायदेमंद होता है उतना ही इसके पत्ते भी उपयोगी होते है।
  • पीलिया के इलाज के लिए पपीते के पत्ते लेकर उसे पीस लें।
  • उसमे शहद को मिलाकर इसे रोजाना 2-3 बार चाटें।
  • इससे सेवन से आपके पाचक एंजाइम बढ़ते है जिससे लीवर का स्वास्थ्य ठीक होता है व लीवर के काम में रूकावट नहीं आती।

चने –

  • चने की दाल को पानी में भिगो दें फिर इस दाल को निकालकर बराबर मात्रा में गुड़ मिला लें इसे तीन दिन तक खाएं।
  • इस दौरान प्यास लगने पर भी उसी पानी का सेवन करे जो दाल को भिगोते समय उपयोग में लिया जाता है।

प्याज –

  • प्याज काट लें इसे नीबू के रस में डालकर रख दें।
  • ऊपर से नमक, काली मिर्च छिडक दें इसे रोजाना सुबह शाम खाने से पीलिया ख़त्म होने लगेगा।
  • इसके अलावा सफ़ेद प्याज लेकर इसका रस निकाल लें।
  • इसमें गुड़ और पीसी हल्दी मिलाकर सुबह और शाम को पिए इससे लाभ होगा।

बादाम | Home Remedies for Jaundice

  • इस उपाय में 8 अच्छी क्वालिटी की बादाम लें।
  • इसके साथ 5 छोटी इलायची, दो छुहारा (खारक) को रात भर मिटटी के कुल्हड़ में भिगोयें।
  • सुबह इसे बारीक़ पीसकर (खारक के बीज निकाल लें) 70 ग्राम खड़ीं शक्कर और 70 ग्राम मक्खन मिलकर चटायें।
  • चौथे ही दिन असर दिखाई देने लगेगा।

लौकी –

  • लौकी को धीमी आग में पकाएं जिस तरह बैंगन को भर्ते के लिए सेंका जाता है।
  • लौकी के सिक जाने के बाद इसका रस निचौड़ कर निकाल लें।
  • इसमें मिश्री मतलब खड़ीं शक्कर मिलाकर पियें यह पीलिया में लाभकारी है।

इमली –

  • इमली को पानी में 2-3 घंटों के लिए भिगों दें फिर इसे मथकर इसका पानी पियें यह काफ़ी उपयोग होगा।

करेला – | Home Remedies for Jaundice

  • करेला गुणों की खान है यह पेट के लिए बढ़िया तो है ही पर यह लीवर के लिए भी अमृत समान है।
  • पीलिया में एक करेला लेकर उसे पीस लें कोशिश करें की इसे सील बट्टे पर पीस सके।
  • अब इसे पानी में मिलाकर इस पानी को रोगी को सुबह शाम पिलायें।

आपने जाना (Conclusion of This Article)

Home Remedies for Jaundice में आज हमने जाना की पीलिया को घर पर रहते हुए कैसे ठीक करे जिससे आपको ज्यादा भारी दवाइयों का सहारा न लेना पड़े। ये उपाय काफ़ी फायदेमंद रहते है जो की जड़ से बीमारी को दूर करते है बस इसके लिए आपको धेर्य और पथ्यों के पालन करने की जरुरत है तो इनका असर जल्दी दिखाई देता है। उम्मीद करते है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा तो प्लीज इसे शेयर करे ताकि अन्य लोग भी इसका लाभ उठा सकें।


इसी तरह आप अपने पसंदीदा ब्लॉग को Instagram पर Follow, YouTube पर Subscribe, Facebook Page को Like और Telegram चैनल को Join भी कर सकते है।

Must Visit –

DISCLAIMER

हम अपने इस पोस्ट के जरिये केवल आप तक सही, आपके लिए सुरक्षित और विशेषज्ञों द्वारा जाँच किये हुए नुस्खे को व जानकारी देने का प्रयास कर रहे है लेकिन इसके बावजूद किसी home remedy, tips या hacks अजमाने व किसी fitness tips को follow or try करने से पहले आप अपने डॉक्टर से advice जरुर ले लेवे। किसी भी शिकायत या feedback देने के लिए नारिछबी के contact us में जाकर मेल करके आप हमसे संपर्क कर सकते है।