Best Hair Care Tips

यदि आप बालों की टूटने, रुसी होने या उनकी चमक खोने की समस्या से परेशान है तो सिर्फ एक नुस्खे से आप अपने बालों में नई जान डाल सकती है वह है आलू का रस। आलू में बालों से जुडी हर प्रॉब्लम का Solution है इसलिए यदि आप बाल टूटने या रुसी होने की प्रॉब्लम झेल रहे है तो आलू का रस इसके लिए एक रामबाण औषधी (Hair Care Tips) की तरह काम करेगा। इसके रस में जिंक, कैल्शियम व आयरन जैसे बहुत से पोषक तत्व होते है, जो बालो को दोमुहें होने से बचाते है। यह सिर पर जमी गन्दगी को आसानी से निकालकर ब्लड के सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है।

अनियमित जीवनशैली और प्रदुषण के कारण बालों को बहुत नुकसान होता है, जिसे कम करने में आलू कारगर उपाय (Hair Care Tips) है। आलू के रस को लगाने का सबसे बड़ा फायदा है की यह बालों की ग्रोथ को बढाता है, इसके पोषक तत्व युक्त रस को कुछ अन्य चीजों के साथ मिलाकर लगाने से बहुत जल्दी इसका असर दिखने लगता है तो चलिए जानते है क्या है वह चीजें –  

अच्छा कंडीशनर  

  • आलू के रस से एक बेहतरीन कंडीशनर बनाया जा सकता है, जो बालों की चमक बढ़ाएगा और उन्हें हैल्दी बनाएगा।
  • इसकों बनाने के लिए आलू का 3-4 चम्मच रस ले, इसमें एक चम्मच शहद डाले।
  • इसे अच्छे से मिलाकर बालों की जड़ों पर लगाए और हल्के हाथ से मसाज करे।
  • यदि आपके बाल मसाज करते समय झड़ते है तो इसे सिर्फ बालों में लगाये, ज्यादा जोर से मसाज न करे।
  • 20 मिनट बाद हर्बल शैम्पू  का यूज करके धो ले।
  • आलू का रस सिर की त्वचा के पीएच को बैलेंस करेगा और शहद बालों की जड़ों में मौजूद बैक्टीरिया को दूर करेगा।    

सबसे अच्छा सीरम  

  • आलू का रस एक बहुत ही अच्छा और गुणकारी सीरम है।
  • इसके लिए आलू के रस ले लगभग 4 चम्मच, अब इसमें एक निम्बू का रस डाले और मिक्स करे।
  • इसमें एक चम्मच नारियल का तेल मिलाएँ इसे बालो में लगाये।
  • किसी कपड़े या टॉवल से बालों को ढांक दे, रातभर के लिए बालों में लगा रहने दे।
  • इससे सिर की त्वचा के रोमछिद्र खुलेंगे, ब्लड सर्कुलेशन सही होगा और हेयर फॉलिकिल्स बालों को बढ़ने में help करेंगे।
  • सुबह इसे आप हर्बल शैम्पू से धो सकते है।  

Also Read – Homemade hair pack | अपने बालो को बनाइये खूबसूरत,घना और मजबूत

रुसी को करेगा दूर

अक्सर सर्दियों में रुसी की प्रॉब्लम होने लगती है। शुष्क हवा चलने से सिर की त्वचा की नमी खत्म हो जाती है पर जरुरी नहीं है की रुसी की प्रॉब्लम सर्दियों में ही हो। सिर में गन्दगी, धुल-मट्टी के ज्यादा समय तक रहने से भी यह समस्या उभर सकती है।

  • इसके लिए आलू का रस ले इसमें दही व निम्बू मिलाएँ और बालों में लगायें।
  • कुछ देर इसे रहने दे फिर बाद में शैम्पू कर ले।
  • इसे हफ्ते में एक बार करे, दो से तीन सप्ताह में आपको फर्क दिखने लगेगा।  

हैल्दी हेयर मास्क

बालों की अच्छी ग्रोथ चाहते है तो इसे आप मास्क की तरह भी लगा सकते है।

  • दो से तीन आलू को घिस ले इसका एक पेस्ट बना ले, इसमें शहद डाले।
  • इसे अच्छे से मिलाकर बालों पर लगायें।
  • कुछ देर बाद धो ले यह एक बहुत हैल्दी हेयर मास्क है।
  • जो की बालों के लिए हर तरह से फायदेमंद है।  

लम्बे और घने बाल  

इसके लिए दो तरीके है जो आपको सूट करे वह उपाय आप अपना सकती है।  

  • आलू को घिस ले और रस निकाल ले इसमें एलोवेरा जेल या एलोवेरा का गुदा मिलाकर एक मिक्सचर बनाये।
  • इसे बालों में 30-40 मिनट के लिए लगाएं, बाद में शैम्पू से धो ले।

  • टमाटर के रस में आलू का रस मिलाएँ और इसे शैम्पू करने से पहले बालों पर अप्लाई करे।
  • उसके बाद सिर्फ गुनगुने पानी से धो ले, इससे बालो का नेचुरल ऑइल बैलेंस रहेगा।
  • आलू का रस खुजली की प्रॉब्लम को भी दूर करता है।
Naarichhabi.com

आपने जाना –

Best Hair Care Tips में बालों की हर problem को दूर करने के घरेलु नुस्खे। उम्मीद करते है आपको यह आर्टिकल बहुत पसंद आया होगा तो प्लीज इसे अपने दोस्तों के साथ जरुर Share करे और नारीछबी के साथ यूँ ही जुड़े रहे।


इसी तरह आप अपने पसंदीदा ब्लॉग को Instagram पर Follow, YouTube पर Subscribe, Facebook Page को Like और Telegram चैनल को Join भी कर सकते है।

Must Visit –

DISCLAIMER

हम अपने इस पोस्ट के जरिये केवल आप तक सही, आपके लिए सुरक्षित और विशेषज्ञों द्वारा जाँच किये हुए नुस्खे को व जानकारी देने का प्रयास कर रहे है लेकिन इसके बावजूद किसी home remedy, tips या hacks अजमाने व किसी fitness tips को follow or try करने से पहले आप अपने डॉक्टर से advice जरुर ले लेवे। किसी भी शिकायत या feedback देने के लिए नारिछबी के contact us में जाकर मेल करके आप हमसे संपर्क कर सकते है।